टॉप न्यूज़देशयूपीलोकल न्यूज़

बदायूं में शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से आया

निकाह पढ़े जाने में देर हो गई। इसके चलते हेलीकॉप्टर बिना दुल्हन को लिए उड़ गया

बदायूं में शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से आया। दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से होनी थी, लेकिन निकाह में देरी हो गई। इसके चलते पायलट हेलीकॉप्टर ले उड़ा। बदायूं के एक मैरिज लॉन में निकाह के बाद दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होनी थी, लेकिन निकाह पढ़े जाने में देर हो गई। इसके चलते हेलीकॉप्टर बिना दुल्हन को लिए उड़ गया। बाद में लड़का पक्ष ने जिस कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक किया था, उस कंपनी को फोन करके नाराजगी व्यक्त की।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती से तय हुई थी। शादी तय होने के दौरान ही तय हुआ था कि दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा होगी। युवक ने तय अनुसार रविवार को हेलीकॉप्टर अपने गांव में बुलाया। इसके बाद दुल्हा हेलीकॉप्टर से शहर मैरिज लॉन में पहुंच गया। बरात दोपहर में दो बजे पहुंची। इसके बाद निकाह कार्यक्रम में देर हो गई। हेलीकॉप्टर शाम को चार बजे तक बुक किया गया था। ऐसे में चार बजे बाद हेलीकॉप्टर के चालक ने बिना दूल्हे और दुल्हन को लिए ही उड़ान भर दी। चालक का कहना था कि शाम हो गई है और मौसम खराब है। ऐसे में ज्यादा देर हुई तो उड़ान नहीं भर पाऊंगा। इसी के चलते अब जाना होगा। बाद में दूल्हा अपनी दुल्हन को कार से विदा कराकर ले गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!