बदायूं,विकासखंड आसफपुर के ग्रामपरसिया में एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती,बैडमिंटन, भारतोलन, आदि प्रतियोगिताओं काआयोजन किया
कार्यक्रम का शुभारंभ आसफ़पुर ब्लाक केब्लॉक प्रमुख श्री ओम कृष्ण जी ने किया

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत युवा कल्याण विभाग बदायूं, द्वारा विकासखंड आसफपुर के ग्रामपरसिया में एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती,बैडमिंटन, भारतोलन, आदि प्रतियोगिताओं काआयोजन किया गया। सब जूनियर वर्ग (पुरुष में) 100मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रवि ने प्राप्त किया। गोलाफेक में अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती मेंप्रथम स्थान महेंद्र पाल ने प्राप्त किया। सब जूनियर(महिला वर्ग) में 100 मीटर दौड़ में अनु ने प्रथम स्थानप्राप्त किया तथा 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थानकुमकुम ने प्राप्त किया। सब जूनियर ने वर्ग में ही लंबीकूद में प्रथम स्थान पायल ने प्राप्त किया।
जूनियर वर्गमें वॉलीबॉल में प्रथम स्थान परसिया की टीम में प्राप्तकिया 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अमन ने प्राप्तकिया। सीनियर वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थानओमवीर ने प्राप्त किया। ऊंची कूद में प्रथम स्थानसुनील ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कबड्डी में प्रथमस्थान परसिया ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग (बालिकावर्ग) में कबड्डी में प्रथम स्थान परवेज नगर की टीम नेप्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आसफ़पुर ब्लाक केब्लॉक प्रमुख श्री ओम कृष्ण जी ने किया इस मौके परपीटीआई श्री वीरेंद्र कुमार, मंगल दल अध्यक्ष- पर्शियासुनील कुमार इत्यादि मौजूद रहे तथा प्रतियोगिता का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा० वि० द० अधिकारी श्री हिम्मत सिंह ने किया।