एसडीएम राशि कृष्णा और तहसीलदार दलदल भरे सुजानपुर सम्पर्क मार्ग पहुंचे
पांच दिन पूर्व लोक निर्माण विभाग ने सोत नदी के पुल पर बड़े बड़े बोलडर खड़े कर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया

बिसौली। एसडीएम राशि कृष्णा और तहसीलदार दलदल भरे सुजानपुर सम्पर्क मार्ग पहुंचे। पानी बंद कराया और लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर उक्त सम्पर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराया।यहाँ बता दें कि पांच दिन पूर्व लोक निर्माण विभाग ने सोत नदी के पुल पर बड़े बड़े बोलडर खड़े कर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। इसके बाद तो क्षेत्र में हल चल मच गई। पूरा तहसील दो हिस्सों में बंट गया। वाहन तीन मीटर चौड़े सुजानपुर जर्जर मार्ग पर होकर जैसे तैसे गुजरने लगे।
एक दो दिन बाद इस सम्पर्क मार्ग पर खेतोँ का सिचाई क पानी भर गया, जिससे बहुत दल दल हो गई। अब तो दुपहिया वाहनों का निकलना दुभर हो गया।एसडीएम राशि कृष्णा, तहसीलदार विजय शुक्ला पूरे लावलश्कर के साथ सुजानपुर सम्पर्क मार्ग पर पहुंचे तो वहाँ भारी दलदल थी। राहगीरों ने उन्हें अपनी परेशानी बताई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम राशि कृष्णा के आदेश लोक निर्माण विभाग ने इधर उधर से मिट्टी का इंतजाम कर सुजानपुर सम्पर्क मार्ग पर डलवा दी। बड़े बड़े गड्डे भर दिए गए। इसके साथ ही रोलर चलाकर इस सकरे सम्पर्क मार्ग को आधा आधा मीटर दोनों तरफ चौड़ा कर दिया गया। टैंकर से पानी का छिड़काव हो गया। कुल मिलाकर सुजानपुर सम्पर्क मार्ग पर होने वाली अव्यवस्था पर पैबंद लगा दिए गए।इंसेट भाजपा के ब्रज प्रांत के अध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने भी क्षेत्रवासियों की समस्या को ध्यान में रखकर डीएम निधि श्रीवास्तव से बात की है। उन्होंने बैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने की बात।की है।