यूपीलोकल न्यूज़

उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) बदायूं की बैठक में जिला कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

एनपीएस के नाम पर शिक्षकों व कर्मचारियों के पैसे की खुली लूट

बदायूँ-आज दिनांक 25 दिसंबर 2024 को उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य की अध्यक्षता भवन में स्काउट भवन बदायूं में आयोजित की गयी बैठक में जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल शाक्य ने कहा कि जिले के माध्यमिक शिक्षकों व शिक्षेणतर कर्मचारियों के वेतन से हर माह एनपीएस के नाम पर कटौती की जा रही है लेकिन उनके एनपीएस खातों में 16 से 23 महीनों का अंशदान नहीं दिखाई दे रहा है। इसका मतलब साफ है कि शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन से तो कटौती हर माह हो रही है लेकिन वो एनपीएस खातों में न जाकर कहीं और जा रही है। यह एनपीएस के नाम पर शिक्षकों व कर्मचारियों के पैसे की खुली लूट है और एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय है। उन्होने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक से एक दौर की वार्ता कर चुका है और जल्द ही संगठन इस मुद्दे को लेकर ठोस कदम उठायेगा। जिले के माध्यमिक शिक्षकों के साथ हो रहे इस अन्याय को और सहन नही किया जायेगा।प्रदेश मंत्री प्रमोद कुमार पाठक ने कहा कि धारा 21 की बहाली के लिऐ संगठन प्रयासरत हैं।

बैठक में संगठन विस्तार कर शिक्षकों को जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारी मनोनीत सर्व सम्मति से किया गया।
उमेश कुमार प्रवक्ता अशर्फी देवी इंटर कॉलेज दहगवां, शंकर लाल स. अ. पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान व अजय कुमार शाक्य स. अ. मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली को जिला उपाध्यक्ष, डाॅ कु. प्रवीन रानी प्रवक्ता केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं को महिला उपाध्यक्ष, गुडडो देवी स. अ. अशर्फी देवी इंटर कॉलेज दहगवां को महिला संयुक्त मंत्री, दिनेश मौर्य स.अ. पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान को संगठन का मुख्य प्रवक्ता, फूल चंद्र गौतम स. अ. राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलडिया व विनीता यादव स. अ.अशर्फी देवी इंटर कॉलेज दहगवां को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैटक में प्रदेश मंत्री प्रमोद कुमार पाठक, जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल झा, अटेवा जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, जिला संयुक्त मंत्री आभाष पाल, जितेन्द्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।संचालन अनिल कुमार यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!