टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुई

पंचायत का संचालन रामलखन सिंह यादव एडवोकेट युवा जिलाध्यक्ष ने किया

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुई। पंचायत का संचालन रामलखन सिंह यादव एडवोकेट युवा जिलाध्यक्ष ने किया। मासिक पंचायत में क्षेत्र की बिभिन्न समास्याओ से किसानो ने अवगत कराया। आवारा गोवंश के द्वारा किसानो की फसलो को चौपट किया जा रहा है। किसान कड़ाके की ठंड में पूरी रात जागकर फसलों की रखवारी कर रहें, जिससे वह ठंड से बीमार हो रहे हैँ। किसानो की मांग है कि गायों को पकड़कर गौशालाओ में भिजवाया  जावे। किसानो को पर्याप्त मात्रा में बिजली नही मिल पा रही है, जिससे किसान परेशान हैँ।

बिजली दिन में 10 घन्टे दी जाये, जिससे किसान की फसल की सिचाई हो सके। बिजली के संविदा कर्मियो द्वारा अबैध बसूली की जा रही है। इन समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार गिरिजाशंकर यादव को ज्ञापन प्रेषित किया। युवा शाखा के जिलाध्यक्ष रामलखन यादव ने चेतावनी दी कि अगर समस्त समास्याओ का समाधान जल्द नही किया जाता है तो भारतीय किसान यूनियन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

नायब तहसीलदार ने कुछ समास्याओ का पंचायत में बैठकर किसानो के बीच निस्तारण करा दिया। कहा कि शेष समास्याओ को भी जल्द निस्तारण संबंधित विभाग के द्वारा कराने को कहा जाएगा। पंचायत में संगठन का भी बिस्तार किया गया। मासिक पंचायत में श्याम वावू फौजी तहसील अध्यक्ष, राम तीरथ सिंह, महेशपाल ब्लाक अध्यक्ष वजीरगंज, सुखपाल ब्लाक महासचिव आसफपुर, रतिराम, शिशुपाल जिला सचिव, जयपाल तहसील उपाध्यक्ष, रामचंद्र सिंह, आराम सिंह, दाताराम शर्मा, दिनेश, किशनवीर सिंह, मदनपाल, प्रमोद शर्मा, बबलू यादव, राहुल यादव किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!