बदायूं में नए साल के पहले दिन बड़ी घटना हुई। एसएसपी दफ्तर के गेट पर युवक ने खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बरेली रेफर किया गया है। बदायूं में दो साल से ससुरालवालों से विवाद के चलते परेशान युवक ने बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे एसएसपी कार्यालय के गेट पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठीं तो पुलिस बुझाने में जुट गई। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी अपने-अपने कार्यालय से निकलकर बाहर आए। आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक नई सराय निवासी युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। वह अपने मायके में रह रही है। दो-तीन दिन पहले साले की पत्नी ने युवक के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक ने आरोप लगाया कि उसे कोतवाल, सीओ सिटी के अलावा एक विधायक परेशान कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक नई सराय निवासी युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। वह अपने मायके में रह रही है। दो-तीन दिन पहले साले की पत्नी ने युवक के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक ने आरोप लगाया कि उसे कोतवाल, सीओ सिटी के अलावा एक विधायक परेशान कर रहे हैं।