
उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस शहर के जलेसर रोड जैनगढ़ी के निकट बाइक सवार चार लोगों ने एक बाइक पर सवार दादी-नाती व नातिन को घेर लिया। यहां पर बाइक सवारों दादी-नाती व नातिन को घेर लिया। यहां पर बाइक सवारों ने नाति व दादी को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
यहां पर परिवार के लोग पहुंच गए। घायल दादी-नाती को परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उनको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जैनगढ़ी निवासी करीब 70 वर्षीय जैवंती देवी पत्नी लाल सिंह की आंखों का ऑपरेशन हुआ है। गुरुवार को जैवंती को उनका नाती शनी पुत्र विनोद और नातिन वर्षा बाइक पर बिठाकर डॉक्टर को दिखाने आए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद दोनों बहन-भाई दादी को बाइक पर बिठाकर अपने गांव जैनगढ़ी लौट रहे थे।गंभीर अवस्था में घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण पुलिस बल के साथ पहले अस्पताल और फिर घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि फायरिंग करने वालों की तलाश में टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वर्षा ने बताया है कि उसने हमलावरों को पहचान लिया है।