
दिल्ली मे भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी मे इं.अभिषेक भारती के आवास पर भव्य कार्यक्रम रखा गया.. वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति के जिलाध्यक्ष बदायूँ युवा नेता भाजपा इं.अभिषेक भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को उनके भ्रष्टाचार की सजा दे दी है और अब पंजाब की जनता भी राज्य को ‘आप-दा’ से मुक्त करना चाहती है। बंही अभिषेक भारती ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है अभिषेक भारती ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल और आप-दा पार्टी को उनके भ्रष्टाचार के लिए दंडित किया है। अब पंजाब की जनता भी राज्य को आप-दा पंजाब राज्य में माफिया से मुक्ति चाहता है, जबकि दिल्ली में बैठे नेता यहां माफिया को नियंत्रित कर रहे हैं। भाजपा पंजाब में विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभा रही है। भगवंत मान सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।