टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़
समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव 6 मार्च से अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे
6 मार्च को शाम 6 बजे वे विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के उझानी में गणेश नगर कॉलोनी में आयोजित पी.डी.ए. पंचायत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे

समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव 6 मार्च से अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। 6 मार्च को शाम 6 बजे वे विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के उझानी में गणेश नगर कॉलोनी में आयोजित पी.डी.ए. पंचायत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।रात्रि विश्राम वे बदायूं स्थित अपने डी.एम. रोड स्थित आवास पर करेंगे। 7 मार्च को सुबह 9 बजे से अपने आवास पर सपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर में विभिन्न पी.डी.ए. पंचायत कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात को यारा फर्टिलाइजर बबराला (संभल) में रुकेंगे। 8 मार्च को सुबह 9 बजे से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन बबराला में जनता और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पी.डी.ए. पंचायत और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।