बिसौली। ग्राम सिद्धपुर में दो किशोरों की मौत के बाद कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य सोमेंद्र यादव के नेतृत्व में गांव पहुंचा
एक्सप्रेस वे बनाने वाली कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूब कर बच्चों की मृत्यु पर रोष जताया

बिसौली। ग्राम सिद्धपुर में दो किशोरों की मौत के बाद कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य सोमेंद्र यादव के नेतृत्व में गांव पहुंचा। एक्सप्रेस वे बनाने वाली कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूब कर बच्चों की मृत्यु पर रोष जताया। पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक जताया और उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का भरोसा देते हुए उन्हें सांत्वना दी। सोमेन्द्र यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह द्वारा भेजा गया सांत्वना पत्र दिया। सोमेन्द्र यादव ने कहा कि अड़ानी ग्रुप द्वारा जो एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है उसके दोनों ओर गहरे-गहरे गड्ढे कर मिट्टी निकाली गई है लेकिन उसके आस-पास कोई सुरक्षा का इन्तज़ाम नहीं किया गया है। इस कारण यह गढ्ढे आस पास के लोगों , पशुओं के लिए बहुत बड़ा खतरा बन चुके हैं। विगत बर्ष भी कुछ घटनाएं हो चुकी है इसके कारण जान मान का नुक़सान हो चुका है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पीसीसी सदस्य सुधीर उपाध्याय ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग की और अड़ानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की जाये। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण वीर मोर्या, पूर्व कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद पाल , ब्लॉक उपाध्यक्ष कल्लू ख़ां आदि थे।