बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक और खौफनाक रूप ले लिया
भांजे ने अपने ससुर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक और खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक भांजे ने अपने ससुर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना अकबरपुर गांव की है। 75 वर्षीय फूल सिंह के पास दस बीघा जमीन थी। वह अविवाहित थे। उनके छोटे भाई विजराज सिंह की बेटी संगीता की शादी चार साल पहले हरीश यादव से हुई थी। हरीश, लोहाठेर थाना कादरचौक का रहने वाला है।विजराज सिंह की मृत्यु के बाद हरीश अकबरपुर में रहने लगा। वह फूल सिंह की जमीन पर अधिकार जताने लगा। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। हरीश ने फूल सिंह के सिर पर ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी।प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।