बदायूं,: उसहैत क्षेत्र में आटे में विषाख्त पदार्थ मिलाकर बंदरों को खिलाया
मुंह से झाग आने लगे। कुछ ही देर के बाद छह बंदरों की मौत हो गई

बदायूं,: उसहैत क्षेत्र में आटे में विषाख्त पदार्थ मिलाकर बंदरों को खिला दिया गया। बंदरों की हालत बिगड़ने लगी। उनके मुंह से झाग आने लगे। कुछ ही देर के बाद छह बंदरों की मौत हो गई। किसी ने वीडियो बनाकर पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा को सूचना दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया।मामला थाना उसहैत क्षेत्र के गांव नगला शिंभू का है। शुक्रवार को गांव निवासी एक युवक ने आटे में विषाख्त पदार्थ मिलाकर लोई गांव के पास बंदरों के आने-जाने वाली जगह पर डाल दिया। कुछ देर में सात बंदर आए और आटा खा लिया। कुछ ही देर में बंदरों की तबीयत खराब होने लगी। वह लड़खड़ाकर इधर-उधर गिरने लगे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था।इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। संस्था अध्यक्ष को सूचना दी। अध्यक्ष ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी। उन्होंने तीन चिकित्सकों का पैनल बनाकर मौके पर भेजा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। तब तक छह बंदरों की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने खेतों में बंदरों का पोस्टमार्टम किया। वहीं एक बंदर की हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए भेजा गया। संस्था के अध्यक्ष की ओर से गांव निवासी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।