टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बदायूं में मूसाझाग थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मृतका की पहचान मंजू के रूप में हुई

उत्तर प्रदेश के बदायूं में मूसाझाग थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मंजू के रूप में हुई है। मंजू की शादी पप्पू के साथ 12 वर्ष पहले उसावां थाना क्षेत्र के बसई गांव में हुई थी। दंपति के तीन बेटे हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर पति नशे में उसे मारता-पीटता था। ससुराल के अन्य सदस्य भी इस प्रताड़ना में शामिल रहते थे ससुराल पक्ष ने मायके वालों को सूचित किए बिना ही अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी। मायके पक्ष को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।