बदायूं में एक भांजा 10 जून को अपनी मामी को लेकर फरार
पति ने 13 जून को पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया

बदायूं में एक भांजा 10 जून को अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। यह बात जब महिला के पति को पता चली, तो वह गांव वापस आया। उसने दोनों को बहुत ढूंढा, लेकिन कहीं पता नहीं चला।इसके बाद पति ने 13 जून को पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया। पति ने बताया कि पत्नी दवा लेने के बहाने घर से निकली थी। उसके बाद नहीं लौटी। वह घर से 2 तोला सोना भी लेकर गई है। मामला बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र का है।शादी के बाद से पत्नी गांव में ही रहती थी, जबकि गुलबहार शादी के बाद से अक्सर गांव आता-जाता रहता था। गुलबहार के घर से करीब 60 किलोमीटर अमनपुर गांव है। यहां रहने वाला उसका सगा भांजा अफजाल (22) गुलबहार की अनुपस्थिति में अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। अफजाल गांव में ही रहकर मजदूरी करता है।इसी दौरान अफजाल का अपनी मामी से अफेयर शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बन गए। इसके बाद दोनों 10 जून को घर से भाग गए ससुराल वाले बोले- बहू का फोन बंद आ रहा था खुशनुमा के ससुराल वाले बताते हैं- बहू 10 जून को दवा लेने की बात कहकर बिसौली गई थी। वो पहले भी घर से अकेले आती-जाती रहती थी। इसलिए किसी ने उसको रोका नहीं। लेकिन, जब वो काफी देर तक नहीं लौटी तो हम लोगों को उसकी चिंता होने लगी। हमने उसे फोन किया, तो वह भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद हम लोगों ने यह बात अपने बेटे गुलबहार को बताई। इसके बाद बेटा दूसरे दिन घर आ गया।उसने उधर-इधर पत्नी के बारे में पूछताछ की। इसी बीच पता चला कि उसका भांजा अफजाल भी घर से लापता है। वो भी 10 जून को ही घर से निकला था। अफजाल ही हमारी बहू को लेकर भागा है।प्रेमी अफजाल के घरवाले भी उसकी तलाश कर रहे हैं।पति बोला– पत्नी घर से 2 तोला सोना लेकर गई है पति गुलबहार ने बताया- मेरे घर से 2 तोला सोना, सोने की अंगूठी, कान के झुमके और 30 हजार रुपए भी गायब हैं। ये सब मेरी पत्नी लेकर भाग गई है। अफताब बहलाकर मेरी पत्नी को भगा ले गया है। वो हमारे घर खूब आता-जाता रहता था।खुशनुमा भी उसके साथ बाहर घूमने जाया करती थी। वो मेरा सगा भांजा है, इस वजह से कभी शक नहीं किया। लेकिन, उसी ने हमें धोखा दे दिया। इस मामले में उघैती थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। अभी दोनों की तलाश की जा रही है।