भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत रामचंद्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील परिसर में की गई
पंचायत का संचालन युवा जिलाध्यक्ष रामलखन सिंह यादव एडवोकेट ने किया,

बिसौली।
भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत रामचंद्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील परिसर में की गई। पंचायत का संचालन युवा जिलाध्यक्ष रामलखन सिंह यादव एडवोकेट ने किया, जिसमें किसानो से सम्बंधित विभिन्न समास्याओ लेकर नायाब तहसीलदार गिरिजाशंकर को दिया, जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा सोत नदी के जर्जर पुल को बंद करने से हो रही परेशानी से प्रशासन को रूबरू कराया। इसके साथ ही वैकल्पिक मार्ग न बनाए जाने पर रोष जताया। बिजली विभाग द्वारा किसानो के निजी नलकूप के कनेक्शन काटे जा रहें है। भाकियू ने उन्हे तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की। किसानो की तहसील से संबंधित कुछ समास्याओ का समाधान नायाव तहसीलदार गिरिजाशंकर ने पंचायत में उपस्थित होकर किया। शेष समास्याओ का निस्तारण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने कहा अगर समस्त समास्याओ समाधान जल्द नहीं होता है और लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्थाई रास्ता सही नही बनाया गया तो भारतीय किसान यूनियन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर किया जाएगा। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष श्याम बाबू फौजी, रामचंद्र सिंह, जिलासचिव जयपाल सिंह, रतिराम सिंह ब्लॉक महासचिव, प्रेमपाल सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, शिशुपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बजीरगंज ठाकुर सुखपाल सिह, ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, बीरपाल, रामनिवास, रामपाल, किशनवीर सिंह, सुरेश सिंह आदि शामिल हुए।