क्षेत्र के गांव परसिया में पांच दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ
बदायू की बहन योसोदा द्वारा यजुर्वेद के वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया

क्षेत्र के गांव परसिया में पांच दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ ।जिसमे गुरुकुल शिव गंज राजस्थान से पधारी बहिन सूर्या देवी आचार्य,ग्रेटर नोएडा अल्का आचार्य,बरेली भानु प्रकाश शास्त्री तथा बदायू की बहन योसोदा द्वारा यजुर्वेद के वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया ।जिसमें यजमानों ने आहुतियां दीं।यहां स्कूल के नजदीक सरकारी मैदान में बुधवार की सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ बहिन सूर्या देवी ने देवी देवताओं के आह्वाहन मंत्रों के साथ यज्ञ शुरू कराकर अग्नि वास कराया।जिसमें जगमोहन आचार्य, मोहरसिंह, अरवेश सिंह, दंपत्तियो ने आहुतियां दी। यज्ञ आचार्य बहिन सूर्या देवी ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने सभी को कर्तव्य बोध का ज्ञान कराकर जग कल्याण की कामना की ।यहां पूर्व प्रधान सुनील कुमार सिंह एडवोकेट ,ओमेंद्र सिंह, किशन सिंह ,टीटू सिंह, पप्पू सिंह , पृथ्वीराज सिंह ,टीकल चौहान ,लेखराज सिंह ,आदि लोग उपस्थित रहे