टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

राम नाम जपने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

व्यास ने कहा बिनु सतसंग बिबेक न होई। राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।।

बिसौली। नगर के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर पर चल रही श्रीराम कथा के प्रथम दिन कथावाचक देशपाल भारद्वाज जी ने कहा राम नाम जपने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। व्यास ने कहा बिनु सतसंग बिबेक न होई।
राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।। b  इसके लिए सर्वप्रथम जीवन में मुदिता-प्रसन्नता का होना आवश्यक है। हृदय में मांगलिक विचारों का प्रादुर्भाव भी होना परमावश्यक है। यह केवल सत्संग से ही संभव है, क्योंकि संसार की रचना में तो बिडंबना ही बिडंबना है। ऐसा विवेक तो केवल भगवान और भगवान की कृपा से ही संभव हो सकता है कि हम उस अपरिभाषित, अप्रत्याशित तथा विपरीत परिस्थितियों में भी इस दुर्गम भवसागर से पार हो जाएं। यह कृपासाध्य साधन है। अपनी निस्साधनता की अनुभूति और भगवान के अनंत सामर्थ्य पर विश्वास ही इसका प्रमुख उपादान है, किंतु यह संभव तब ही हो पाता है, जब भगवान ही इस प्रकार की मति कर दें। इस मौके पर पुनीत वार्ष्णेय आसल, अनुपम गुप्ता, मनोज सक्सेना,अमित गुप्ता,विनय अग्रवाल आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!