व्यक्तित्व को विकसित करने के लिये अनुभव प्रदान करता है एनएसएस-नम्रता सिंह
शिविर का शुभारंभ सबसे पहले मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सोमवार को प्राथमिक विद्यालय कोट में हुआ। सबसे पहले मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद स्वंयसेवी छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने शिविर की दिनचर्या पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधि में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिल कर समाजहित में कार्य करते हैं।
राष्ट्र की सेवा करना उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने का अनुभव प्रदान करना है। निःस्वार्थ भाव से की गयी राष्ट्र की सेवा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व कालेज के प्रबन्धक अमित पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से न केवल प्रखर व्यक्तित्व का निर्माण होता है बल्कि राष्ट्र सेवा की प्रबल भावना भी जागृत होती है। इस सुमित पाठक ग्राम प्रधान मोहित सक्सेना,चंचल उपाध्याय प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय कोट रामौतार मौर्या, अश्वनी शर्मा,प्रवीण मिश्रा, विपलव भारती नीतू शर्मा,ज्योति सिंह,खुशबू सिंह,प्रतिभा शर्मा, सोनल,अमन, आशी सिंह,तरुण सिंह,कुसुम सिंह ,संजीव शर्मा,जीतू शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रमो का संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी शहादत बख्श ने किया।