बिसौली। ब्लॉक परिसर में खड़ी दो एम्बुलेंस धु धु करके जल गईं
दो घंटे तक एम्बुलेंस जलती रहीं लेकिन फायर बिग्रेड नहीं आई। टायर फटने की तेज आबाज से लोगों में दहशत रही

बिसौली। ब्लॉक परिसर में खड़ी दो एम्बुलेंस धु धु करके जल गईं। दो घंटे तक एम्बुलेंस जलती रहीं लेकिन फायर बिग्रेड नहीं आई। टायर फटने की तेज आबाज से लोगों में दहशत रही स्वास्थ्य विभाग की दो कबाड़ा एम्बुलेंस हाइवे किनारे स्थित ब्लॉक परिसर में खड़ी थीं। इनके आस पास पेड भी हैँ। बुधवार दोपहर साढ़े गयारह बजे अचानक इन दोनो एम्बुलेंस ने आग पकड़ ली। चंद मिनटो में ही आग की ऊँची ऊँची लपट उठनें लगी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गईं। भीड़ भी जुट गई। इस घटना के दौरान एम्बुलेंस के टायर फटने की तेज आवाज हुई, जिससे मौजूद लोगों में दहशत रही। दो घंटे तक फायर बिग्रेड नहीं आई। धीरे धीरे आग अपने आप शान्त हो गई। सबसे बड़ी बात है कि इस घटना से ब्लॉक परिसर में रहने वाले लोग सहम गए। लोगों ने बताया कि कुछ लोग कूड़ा इकठ्ठा करके बुधवार को सुबह हाथ सेकते रहे। यही आग एम्बुलेंस तक पहुंच गई।