अंत्येष्टि स्थल पर समाधी बनाने को लेकर गाँव के दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
पुलिस ने दबंगों के द्वारा बिना परमीशन बजाये जा रहे डीजे और गाडी को किया सीज

बिसौली। ग्राम परवेजनगर में सैनिक के अंत्येष्टि स्थल पर डीजे बजाने का कुछ लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने डीजे सीज कर दिया। सैनिक के अंत्येष्टि स्थल पर समाधी बनाने को लेकर गाँव के दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
आज शुक्रवार को कुछ लोग ग्राम परबेजनगर में पुलवामा में हुए शहीदों की याद में जुलूस निकाल रहे थे। इसमें डीजे बज रहा था। जब यह डीजे गाँव के ही मैथरा रोड पर सैनिक राजेश प्रजापति के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इन लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी।
इस बात की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और डीजे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने डीजे और गाडी को सीज कर दिया। यहाँ बता दें कि सैनिक राजेश प्रजापति के अंत्येष्टि स्थल पर समाधी बनाने को लेकर गाँव के दो पक्षों के बीच का दिनों से विवाद चल रहा है। बीते दिनों एसडीएम राशि कृष्णा ने अंत्येष्टि स्थल पर कोई निर्माण न करने की हिदायत दी थी। तब से मामला शान्त था। लेकिन आज शुक्रवार को यह मामला फिर से गरमा गया। इस घटना की क्षेत्र मे चर्चा है।