बदायूं में भारतीय नव वर्ष मेला समिति की ओर से एकदिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा
29 मार्च को दोपहर 3 बजे से बदायूं क्लब प्रांगण में होगा

बदायूं में भारतीय नव वर्ष मेला समिति की ओर से एकदिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 29 मार्च को दोपहर 3 बजे से बदायूं क्लब प्रांगण में होगा। यह आयोजन नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 की पूर्व संध्या पर होगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल जी ने कहा कि नव वर्ष भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से आत्मनिर्भरता और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया। साथ ही युवा पीढ़ी से राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया।मेला समिति के अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। मेले में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला, सामूहिक नृत्य, रंगोली और बाल रूप सजा प्रतियोगिताएं होंगी। विभिन्न स्टॉल, झूले और खान-पान की व्यवस्था की जाएगी। रात में चिराग इंटरनेशनल आर्ट ग्रुप सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। आगंतुकों के लिए लकी ड्रा में पुरस्कार भी रखे गए हैं।समीक्षा बैठक में सुनील गुप्ता, दीपमाला गोयल, सुबोध गोयल, डॉ. अक्षत अशेष समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को समर्पित होंगे।