बदायूं में एक युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की। वीडियो पाकिस्तान समर्थित
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की

बदायूं में एक युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की। वीडियो पाकिस्तान समर्थित है। मामले की भनक पर विहिप नेता ने जब युवक से बात की तो उनके साथ भी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।घटनाक्रम अलापुर थाना क्षेत्र का है। यहां के वार्ड संख्या नौ में रहने वाला ताजिब पुत्र शकूरी इस मुकदमे में नामजद किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के युवा गौरक्षा प्रमुख संजीव कुमार की ओर से दर्ज मुकदमे के मुताबिक ताजिब ने अपनी फेसबुक आईडी की स्टोरी पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया। जिसमं राष्ट्रीय ध्वज को एक कुत्ते के गर्दन के ऊपर लगाकर दिखाया गया है। उसी के सामने दूसरे कुत्ते को पाकिस्तान का ध्वज लगाकर दिखाया गया है। इस वीडियो के संबंध में संजीव ने ताजिब से बात की तो वो आमादा फसाद हो गया और गालीगलौज करने लगा। जबकि इस वीडियो से संप्रदाय विशेष के लोगों में आक्रोश है। इससे सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ताजिब की तलाश शुरू कर दी है।